India No.1 News Portal
सरदार सेवा सिंह ने प्रदान की 48 छात्राओं को ग्रेट चैरिटी से 5,66,000/- रुपए की स्कालरशिप
इसके लिए उन्होंने विशेष रूप से गुरु रविदास एजुकेशनल असिस्टेंस ट्रस्ट चैरिटी यूके के चेयरमैन डॉ. चरन बुंगर, एमबीई का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि डॉ. चरन चैरिटी के फाउंडर तथा ट्रस्टी है तथा भारत में रह रहे बच्चों की शिक्षा संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। अपने प्रयासों से वह एचएमवी की छात्राओं के सपने पूरे करने में सहायता कर रहे हैं। ग्रेट स्कालरशिप की मदद से बहुत सी जरूरतमंद छात्राएं उच्च शिक्षा हासिल कर वित्तीय रूकावटों को पार कर रही हैं। स्टूडेेंट वैलफेयर विभाग की सचिव दिलप्रीत कौर ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से ग्रेट स्कालरशिप का विस्तृत ब्यौरा दिया।
ग्रेट टीम के कोआर्डिनेटर सरदार सेवा सिंह ने छात्राओं को प्रेरित किया व कहा कि उनका ट्रस्ट जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कालरशिप प्रदान कर रहा है ताकि बिना किसी वित्तीय रूकावट के उनकी शिक्षा चलती रहे तथा वह जीवन में सफल हो सके। सरदार सेवा सिंह ने 48 छात्राओं को ग्रेट चैरिटी से 5,66,000/- रुपए की स्कालरशिप प्रदान की। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने ग्रेट चैरिटी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ग्रेट स्कालरशिप से कई छात्राओं की शिक्षा का वित्तीय संकट समाप्त हो गया है।
उन्होंने छात्राओं को परिश्रम कर अच्छे अंक लाने की शुभकामनाएं दी। उन्होंनें स्टूडेेंट वैलफेयर विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। लाभान्वित छात्राओं में से रजनी (बीएससी बॉटनी), जीनत (बीडी), नैना (बीवॉक मैंटल हैल्थ काउंसलिंग), पूजा कुुमारी (बी.कॉम), जसप्रीत कौर (बीएफए) ने विशेष रूप से ग्रेट चैरिटी का धन्यवाद किया तथा इस अवसर का लाभ उठाने का आश्वासन दिया। मंच संचालन डॉ. जसप्रीत कौर ने किया। शैफाली कश्यप ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। इस अवसर पर डॉ. रमा शर्मा, रिशव, डॉ. मनदीप, डॉ. सिम्मी गर्ग, सचिव दिलप्रीत कौर, सहायक सचिव मुस्कान, एग्जीक्यूटिव सदस्य पूजा, प्रियंका, हैड गर्ल साक्षी वैद भी उपस्थित थे। पूरे समारोह की वीडियो रिकार्डिंग मॉस कम्यूनिकेशन विभाग की साक्षी बडोला व मानसी गुप्ता द्वारा की गई।
Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in