India No.1 News Portal
अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहना आज से समय की जरूरत है- प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन
प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन, आईक्यूएसी कोआरडीनेटर डॉ. आशमीन कौर व डीन यूथ वैल्फेयर डॉ. नवरूप कौर ने प्लांटर व फुलकारी भेंट कर उनका स्वागत किया। पुत्तो ने मारीशियस में महिलाओं की स्थिति पर बात की तथा कहा कि मारीशियस में महिलाओं व बच्चों को काफी सुविधाएं दी जाती है। उन्होंने मारीशियस सरकार द्वारा दिए जाने वाले अवसरों के बारे में भी बताया।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के पास अपने परिवार को बांध कर रखने की क्षमता होती है। इसके लिए उसे अपने व्यक्तिगत व प्रोफेशनल जीवन में अंतर बनाकर रखने की जरूरत होती है। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने कहा कि अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहना आज से समय की जरूरत है। हमें अपने अधिकारों के लिए खड़े होना चाहिए। आईक्यूएसी कोआरडीनेटर डॉ. आशमीन कौर ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया ने किया। इस अवसर पर सभी फैकल्टी सदस्य उपस्थित थे।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in