India No.1 News Portal
प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने इस शानदार उपलब्धि के लिए छात्रा को दी बधाई
इस प्रतियोगिता में विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा दृति (आठवीं डी) U-14 आयु के -52 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए चयनित हुई। शिव ज्योति परिवार को गौरवान्वित करने वाली दृति तथा कोच सरदार निर्मल सिंह को प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने इस शानदार उपलब्धि के लिए शाबाशी दी।
उन्होंने एक सप्ताह के लिए आगामी प्रतियोगिता में जाने के लिए शुभकामनाएँ देते हुए दृति को राष्ट्रीय स्तर पर जी तोड़ मेहनत करके खेलने के लिए प्रेरित किया। डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट), डॉ. सुविक्रम ज्योति (चेयरपर्सन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट), रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने भी दृति को आगामी प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in