India No.1 News Portal
प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने विजेताओं को दी बधाई
विभागाध्यक्षा तथा आर. वेंकटरमन कैमिकल सोसाइटी की इंचार्ज दीपशिखा ने लैब के सुरक्षा प्रबंधों की महत्ता पर प्रकाश डाला। इसका उद्देश्य कैमिकल के नुकसानों, फस्र्ट एड प्रबंधन, कैमिकल को सुरक्षापूर्वक प्रयोग करना, सुरक्षा नियमों (लैबकोट, जूते, प्लेन ग्लास, लंबे बालों को बांध कर रखना) आदि के बारे में जागरूक करना था। छात्राओं को एमएसडीएस (मैटीरीयल सेफ्टी डाटा शीट) तथा कैमिकल की बोतलों पर प्रयोग होने वाले लेबलों की जानकारी भी दी गई। कैमिस्ट्री की सभी छात्राओं ने इस वर्कशाप में भाग लिया।
इस अवसर पर आयोजित किए गए पोस्टर मेकिंग व पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में लगभग 30 छात्राओं ने भाग लिया। पावर प्वाइंट प्रतियोगिता में गुरलीन कौर, नवजोत कौर व कनुप्रिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रही। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में नैंसी, सलोनी व तान्या मेहता क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रही। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने विजेताओं को बधाई दी तथा विभाग के प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. सलोनी शर्मा, डॉ. श्वेता चौहान, पूर्णिमा, तनीषा, हेमलता, डॉ. रजनीत कौर भी उपस्थित थे।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in