India No.1 News Portal
पर्यावरण के संरक्षण के उद्देश्य से विद्यार्थियों को पौधरोपण करने के लिए किया जाता जागरूक
इसका अनुपालन करते हुए विद्यार्थी अपने जन्मदिन पर चॉकलेट, मिठाई इत्यादि बाँटने की बजाय विद्यालय में पुस्तकें अथवा पौधे भेंट करते हैं, जिसका संज्ञान लेते हुए डॉ. सुविक्रम ज्योति (चेयरपर्सन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट) तथा सुमन ज्योति (मेंबर ऑफ मैनेजिंग कमेटी, ट्रस्टी) ने इन विद्यार्थियों से मिलकर उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में लोगों में पुस्तकें पढ़ने में रुचि नहीं रही। पठन कौशल के प्रति जागरूकता पैदा करने तथा आसपास के वातावरण के संरक्षण करने में ऐसे प्रयास महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट), रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in