India No.1 News Portal
प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने की विद्यार्थियों व आयोजकों के प्रयासों की प्रशंसा
विद्यार्थियों ने इन पोस्टरों के माध्यम से साथियों को आर्थिक,धार्मिक व राजनैतिक मानवाधिकारों के बारे में भी जागरूक किया। प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को गौरवपूर्ण जीवन जीने का अधिकार है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पोस्टरों की सराहना करते हुए कहा कि मानव अधिकारों के प्रति जागरूक करने में इस प्रकार की गतिविधियाँ अवश्य ही सहायक सिद्ध होती हैं। डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट), डॉ. सुविक्रम ज्योति (चेयरपर्सन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट), रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने विद्यार्थियों तथा गतिविधि के आयोजकों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए सभी को ‘मानवाधिकार दिवस’ की बधाई दी।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in