India No.1 News Portal
छात्राओं को विभिन्न कानूनों के प्रति किया गया सजग- सचेत
वालंटियर्स ने उन्हें हाथों की सफाई के विशेष ढंग से परिचित कराया ताकि हाथों द्वारा शरीर में प्रविष्ट होने वाले कीटाणुओं से शरीर की रक्षा की जा सके। शिविर के दूसरे दिवस का थीम ट्टक्रिएटिंग एवेयरनैसट्ट था, जिस के अन्तर्गत नशाखोरी के विरुद्ध रैली निकाल कर गांववासियों के उसके दुष्परिणामों से परिचित कराया गया। सफाई जागरूकता के लिए भी वहाँ उपस्थित ग्रामीणों को समझाया गया। ग्राहक जागरूकता आज के समय की जरूरत है, इसके प्रति प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. वीणा अरोड़ा ने सभी को विभिन्न कानूनों के प्रति सजग- सचेत किया।
साईबर क्राईम संबंधी जागरूकता भी पैदा की गयी। एनएसएस की एडवाईजर डॉ. अंजना भाटिया ने वालंटियर्स को पर्यावरण की रक्षा के लिए वृक्ष लगाने व उन्हें अपनाने के लिए प्रेरित किया। गिलां गांव के सेवाभावी व्यक्तित्व व राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित बाबा बलदेव कृष्ण जी, सरपंच अमनदीप, पंच सुरजीत सिंह, पंच बहादुर सिंह, पंच मनप्रीत सिंह ने वालंटियर्स के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस में एनएसएस यूनिट के हरमनु, डॉ. ज्योति गोगिया, नीरज अग्रवाल, गुरूप्रीत, रजनीत भी उपस्थित थे।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in