India No.1 News Portal
चिट्ठी में जालंधर प्रशासन को खुला चैलेंज…रोक सकते हो तो रोक लो… काउंटडाउन स्टार्ट
आखिर में फिर अरबी भाषा में लिखा है कि खुदा हमारी शहादत कबूल करे। अल्लाह हु अकबर। हालांकि, इसे लेकर जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि ये सब बातें अफवाह हैं। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। जबकि, वंडरलैंड में सुबह से ही पुलिस चेकिंग कर रही है, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। शहर का सबसे प्रमुख फंक्शन आज वंडरलैंड में है। इसके चलते सुरक्षा तैनात की गई है। यह सिर्फ एक ड्रामा है। बम ब्लास्ट की जो चर्चाएं चल रही हैं, ये सब गलत हैं। लेटर के बारे में एसएसपी ने कहा कि लेटर कोई भी जारी कर सकता है। यह सब कारोबार को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। हम इस पर जांच कर रहे हैं व जल्द कार्रवाई करेंगे।
बता दें कि जालंधर के सबसे चर्चित वाटर पार्क में आज न्यू ईयर सेलिब्रेशन का इवेंट रखा गया है व इस इवेंट का नाम “द ग्रांड बॉलरूम अफेयर” रखा है। रात 8 बजे यह पार्टी शुरू हो जाएगी और रात करीब 12 बजे तक चलेगी। इसे लेकर काफी समय से शहर के लोगों में उत्साह है। वंडरलैंड में होने वाला यह इवेंट शहर का सबसे बड़ा इवेंट है, जहां शहर के प्रमुख लोग और उनके परिवार आने वाले हैं। वहीं, शहर का सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाला इवेंट भी वंडरलैंड में ही होने जा रहा है। ऐसे में धमकी मिलने से पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in