India No.1 News Portal
प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने स्वर्गीय कृष्णा ज्योति जी की पुण्यस्मृति पर किया नमन
विद्यालय की विशेष प्रातः कालीन प्रार्थना सभा के आयोजन में मेघा कुमार ने स्वर्गीय कृष्णा ज्योति जी का स्मरण करते हुए विद्यार्थियों को बताया कि शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की पैटर्न, शिव देवी गर्ल्ज़ हाई स्कूल की संस्थापिका, तथा राष्ट्रीय पुरस्कार से विभूषित महान शिक्षाविद कृष्णा ज्योति जी के सिद्धांतों पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि देना है।
मीनाक्षी अंगरिष ने एक पीपीटी के माध्यम से कविता के रूप में दिवंगत आत्मा की काव्यांजलि दी। प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने स्वर्गीय कृष्णा ज्योति जी की पुण्यस्मृति में नतमस्तक होते हुए कहा कि वे नारी-शिक्षा की आधारस्तंभ थीं तथा शिक्षा-क्षेत्र में वे एक आदर्श शिक्षाविद के रूप में जानी जाती थीं। हम सब उनकी कर्त्तव्यनिष्ठा, समर्पण, आदर्शों एवं शिक्षाओं के पदचिह्नों पर चलने का प्रयास करते रहेंगे।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in