India No.1 News Portal
प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने भारत सरकार के बायोटेक्नालिजी विभाग का किया धन्यवाद
इस दुर्लभ अवसर को देखने के लिए फिजिक्स विभाग से सुशील कुमार द्वारा कॉलेज लॉन में हाई पावर टेलीस्कोप सेट किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन, फैकल्टी सदस्यों व विद्यार्थियों ने जुपिटर व उसके चार चांद सैटर्न व उसके खूबसूरत रिंग्स, हैड प्लैनेट मार्च व इवनिंग स्टर वीनस को टैलीस्कोप से देखा। इस अवसर पर डॉ. सिम्मी गर्ग, हरप्रीत कौर, डॉ. गगनदीप व डॉ. वीना अरोड़ा भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर एक मूवी भी दिखाई गई ताकि छात्राओं को ब्रह्मांड की जानकारी दी जा सके। इस आयोजन में लगभग 200 छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने भारत सरकार के बायोटेक्नालिजी विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया जिनकी ग्रांट के अन्तर्गत कालेज ने हाई पॉवर टेलीस्कोप खरीदा तथा यह आयोजन किया। उन्होंने विभाग की भी सराहना की तथा कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से शहरवासी भी ग्रहों के लिहाज से अपनी जिज्ञासा शांत कर सकते हैं।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in