India No.1 News Portal
प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने बसंत पंचमी की दी हार्दिक शुभकामनाएं
संगीत विभाग के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद द्वारा कॉलेज के सभी फैकल्टी सदस्यों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को मीठे पीले चावल का प्रसाद वितरित किया गया। अध्यापक, स्टाफ सदस्यों व छात्राओं ने पीले वस्त्र पहने थे तथा मां सरस्वती को फूल भेंट कर उनका आर्शीवाद लिया गया। इस शुभ दिन को मनाने के लिए प्रदुमन ने राग हंसध्वनि में मधुर भजन तथा डॉ. प्रेम सागर द्वारा राग बसंत में शब्द गायन किया गया।
गुरदीप द्वारा बांसुरी पर राग शुद्ध सारंग, कुमारी गुंजन व विभाग की छात्राओ द्वारा गीत लो फिर बसंत आई तथा संगीत वादन विभाग के विद्यार्थियों ने लोकगीत गुलदस्ता प्रस्तुत किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि देवी सरस्वती को समर्पित यह जीवंत त्योहार बसंत के आगमन का प्रतीक है तथा ज्ञान, बुद्धि तथा आत्मज्ञान का प्रतीक है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए विद्यार्थी परिषद तथा संगीत गायन विभाग को भी बधाई दी।
डीन यूथ वैलफेयर डॉ. नवरूप ने कहा कि हम बसंत पंचमी मनाते हैं, हम सीखने और ज्ञान की शक्ति का भी जश्न मनाते हैं तथा यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि जैसे बसंत के आगमन के साथ पृथ्वी का कायाकल्प होता है, हमें भी ज्ञान और रचनात्मकता की अपनी खोज को निरंतर नवीनीकृत करना चाहिए। संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम सागर और डीन स्टूडेंट काउंसिल डॉ. उर्वशी मिश्रा ने सभी अतिथियों और फैकल्टी सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। मंच संचालन मिस गुंजन ने किया। इस अवसर पर सुपरिटेंडेंट्स, सभी फैकल्टी सदस्य और छात्राएं भी उपस्थित थे।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in