India No.1 News Portal
प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने की विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना
विद्यार्थियों को जागरूक किया गया कि रोगी से हाथ मिलाने या छूने से नहीं, बल्कि खाँसने या छींकने से हवा के माध्यम से टीबी की बीमारी फैलती है। आठवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाने की गतिविधि में अपनी कला के माध्यम से साथियों को टीबी के बारे में जागरूक किया तथा इसकी रोकथाम के बारे में जानकारी दी।
प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए ‘टीबी मुक्त समाज’ के निर्माण में सहयोग करने हेतु सबको प्रेरित किया। डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट), डॉ. सुविक्रम ज्योति (चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट), रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने भी विद्यार्थियों से अपील की, कि वे अपने परिवार और समाज में टीबी के प्रति जागरूकता के संदेश को फैलाएँ।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in