India No.1 News Portal
स्क्रीनिंग का उद्देश्य वेटलैंड्स के पारिस्थितिक महत्व को उजागर करना रहा
इसका उद्देश्य वेटलैंड्स के पारिस्थितिक महत्व को उजागर करना और मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) के ढांचे के तहत उनके संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालना था। डीडी पंत बॉटनिकल सोसाइटी की इंचार्ज डॉ. रमनदीप और फैकल्टी सदस्यों डॉ. श्वेता, सुश्री हरप्रीत और डॉ. शुचि ने छात्राओं को वैटलैंड्स की भूमिका, जलवायु नियंत्रण, भूजल पुनर्भरण और जैव विविधता संरक्षण में वेटलैंड्स की भूमिका के बारे में जानकारी दी।
स्क्रीनिंग में हरियाणा और गुजरात के रामसर वेटलैंड्स के बारे में बताया गया जो मिस्र के गिद्ध और डेलमेटियन पेलिकन जैसी लुप्तप्राय प्रजातियों का घर है। कार्यक्रम का समापन छात्राओं द्वारा वेटलैंड्स की रक्षा करने और अपने आस-पास के पर्यावरण परिवर्तनों का दस्तावेजीकरण करने की शपथ लेने के साथ हुआ। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने डी.डी. पंत बॉटनिकल सोसाइटी और इको क्लब के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एचएमवी पर्यावरण के अनुकूल व्यवहार को बढ़ावा देने के मिशन लाइफ के दृष्टिकोण के अनुरूप पर्यावरणीय स्थिरता और वेटलैंड संरक्षण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगा।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in