India No.1 News Portal
संगीत के छात्रों द्वारा एक भावपूर्ण सूफी गीत व मनमोहक नृत्य किया गया प्रस्तुत
कैंपस के एम.डी मनोहर अरोड़ा, लॉ कॉलेज के निदेशक डॉ. सुभाष शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. मनजीत कौर और सभी कॉलेजों के प्रिंसिपलों ने मां सरस्वती की पूजा की और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद छात्रों ने भक्ति प्रार्थना के माध्यम से मां शारदा को श्रद्धांजलि दी। संगीत के छात्रों ने एक भावपूर्ण सूफी गीत और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोह लिया। वसंत ऋतु के उपलक्ष्य में कृष्ण और राधा की रास लीला का प्रदर्शन भी किया गया तथा “फगवा ब्रिज जो चली” नृत्य इतनी खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया कि सभी मंत्रमुग्ध हो गए।
नेहा और स्नेहा ने “लो फिर बसंत आई” गाकर वसंत ऋतु के आगमन की खुशी व्यक्त की। इसके बाद, विद्यार्थियों ने पंजाबी लोक फ्यूजन पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने “आही जुम के बसंत” गीत पर आनंदमय नृत्य प्रस्तुत कर वसंत ऋतु के आगमन की खुशी व्यक्त की। अंत में कॉलेज निदेशक व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in