India No.1 News Portal
वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं
प्रिंसिपल ने कक्षा बारहवीं के सभी विद्यार्थियों को ज्ञान की रोशनी गयी गई। उन्होंने विद्यार्थियों को आने वाले समय के लिए स्कूल के आदर्श वाक्य, बुद्धि, चरित्र और साहस को बनाए रखने के लिए बताया। विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों की कई प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया गया, जिन्होंने मनोरंजक समूह नृत्य और गायन प्रदर्शन प्रस्तुत किया। दिन भर की गतिविधियों में छात्रों ने इन प्रदर्शनों का भरपूर आनंद लिया।
इस मौके मिस्टर फेयरवेल का खिताब प्रथमेश शर्मा, मिस फेयरवेल अलीशा, मिस्टर सेंट सोल्जर – सोममय रंजन ढल, मिस सेंट सोल्जर – रुचि, मिस्टर इवनिंग- गुरवीर सिंह, मिस इवनिंग – प्रियंका गिल, मिस्टर पर्सनालिटी- अमनप्रीत, मिस पर्सनालिटी- ज्योत्सना, मिस्टर चार्मिंग – करणजोत, मिस चार्मिंग – हिमांशी को दिया गया। विदाई समारोह में ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in