India No.1 News Portal
वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी विद्यार्थियों को उनके बेहतर भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं
कई विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों, पाठ्येतर गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए विभिन्न उपाधियों जैसे: स्टूडेंट ऑफ द ईयर, मिस्टर/मिस फेयरवेल आदि से सम्मानित किए गए। सभी विद्यार्थियों ने डांस फ्लोर पर नृत्य किया। विदाई समारोह के समापन पर एक प्रतीकात्मक केक काटा गया, जो उनके स्कूली जीवन के मधुर समापन का प्रतीक था। स्कूल समुदाय ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं गई।
इस मौके स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब 12वीं कक्षा के सचित शर्मा और गुरलीन कौर, 10वीं कक्षा से अभिजीत सिंह और तवलीन कौर को मिला, एवं मिस्टर फेयरवेल का खिताब 12वीं कक्षा से जसकरण सिंह और मिस फेयरवेल याशिका सुमन को मिला तथा मिस्टर फेयरवेल का खिताब 10वीं कक्षा से सहजदीप सिंह और मिस फेयरवेल का खिताब शुभ प्रीत कौर को मिला। इस अवसर पर ग्रुप वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी विद्यार्थियों को उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in