India No.1 News Portal
प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने अध्यापकों व छात्राओं को सेमीनार की सफलता पर दी बधाई
इस अवसर पर डॉ. सीमा खन्ना, शैफाली कश्यप व कनिका शर्मा भी उपस्थित थे। कनिका शर्मा ने रिसोर्स पर्सन का परिचय दिया। बीनू गुप्ता ने सेमीनार के बारे में बताया और कहा कि 211 छात्राओं ने सेमीनार में भाग लिया है तथा 2024 के सेमेस्टर में 79 छात्राएं इस 100 घंटे के कोर्स को पूरा कर चुकी है। उन्होंने छात्राओं को इस कोर्स का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। पहले सैशन में कंवलजीत ने नौकरीपेशा बनने के लिए आवश्यक स्किल प्राप्त करने पर बात की। उन्होंने कहा कि अपडेट ज्ञान व रिस्क लेने की क्षमता होना बहुत जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को कारपोरेट दुनिया से रूबरू करवाया तथा जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया।
पीजी विभाग कामर्स की विभागाध्यक्षा मीनू कोहली ने छात्राओं को शुभकामनाएं दी तथा कहा कि सर्वपक्षीय विकास के लिए यह कोर्स मददगार साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि सफलता का मंत्र स्वप्रेम व उन्नित है। दूसरे सैशन में प्रीति जैन ने सेल्फ ग्रुमिंग की महत्ता पर बात की। उन्होंने छात्राओं को प्रोफेशनल विकास के लिए प्रेरित किया। सीपीबीएफआई के पिछले बैच की छात्राओं अदिति, मानवी, हर्षदीप कौर व गुंजन ने अपना अनुभव सांझा किया कि इस कोर्स से वह कैसे लाभान्वित हुई है। सभी प्रतिभागियों को सर्टीफिकेट दिए गए व विशेष प्रशंसा पत्र दिलप्रीत कौर, क्रिस सोंधी, नीतिका व बलजीत कौर को मिला।
सीपीबीएफआई का नया बैच भी लांच किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने अध्यापकों व छात्राओं को सेमीनार की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने छात्राओं को प्रोफेशनल ग्रोथ के लिए समय का सही प्रयोग करने की सलाह दी। शैफाली कश्यप ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया व बताया कि कोर्स का नया बैच फरवरी अंत में आरम्भ कर दिया जाएगा। टेक्नीकल सहायता विधु वोहरा व अरविंद चांदी ने प्रदान की। इस अवसर पर आंचल, यागरिका, ऋतु, प्रीति व बलजिंदर भी उपस्थित थे। कामर्स क्लब के ऑफिस बियरर्स साक्षी वैद, नज़्म जाफरी, मोहिनी, जुगनू निशा, तनीषा बब्बर व मुस्कान की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in