India No.1 News Portal
प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं व पीजी विभाग कामर्स एवं मैनेजमेंट को इस सफलता पर दी बधाई
इन छात्राओं में गुरसिमर कौर (265/400), कर्मजीत कौर (246/400), जैसमीन (245/400), तमन्ना (237/400), सलोनी (234/400), अमनदीप कौर (204/400), श्रेया (244/400), हिना (219/400) तथा पलक (207/400) शामिल हैं। इनमें से तीन छात्राओं ने सीए फाउंडेशन क्लासेस की कोचिंग एचएमवी कैंपस से ही प्राप्त की थी। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं तथा पीजी विभाग कामर्स एवं मैनेजमेंट को इस सफलता पर बधाई दी तथा बताया कि एचएमवी कम्पीटिटिव एग्जामिनेशन हब के तहत सीए फाउंडेशन कोचिंग प्रदान कर रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि सीए फाउंडेशन कोचिंग क्लासेस (दिसंबर 2025) के अगले बैच के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गई है और लडक़े भी इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इच्छुक छात्र डॉ. सीमा खन्ना, इंचार्ज से संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा मीनू कोहली, एचएमवी कम्पीटीटिव एग्जामिनेशन हब इंचार्ज बीनू गुप्ता, इंचार्ज सीए फाउंडेशन क्लासेस डॉ. सीमा खन्ना व सीए रश्मि काठपाल भी उपस्थित थे।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in