India No.1 News Portal
विद्यार्थी-अध्यापकों ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत मनाई रंगारंग कार्निवल-होली
इस त्यौहार को लेकर बच्चों में काफ़ी उत्साह दिख रहा था। सभी बच्चों तथा अध्यापिकाओं ने फूलों की होली का लुत्फ़ उठाया तथा अध्यापिकाओं के संग बच्चों ने होली गीत भी गाया। इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के विद्यार्थी-अध्यापकों ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत रंगारंग कार्निवल-होली मनाई, जिसमें होली को प्रेम और उल्लास के साथ-साथ भाईचारे और एकता का प्रतीक होने का संदेश दिया गया।
‘प्राकृतिक पर्यावरण-अनुकूल रंग-निर्माण प्रतियोगिता’ में छात्रों द्वारा शानदार जीवंत रंगों का प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बड़े ही आश्चर्यजनक तरीके से फूलों व सब्जियों से खूबसूरत शेड्स तैयार किए। सभी ने एक-दूसरे को ‘सुरक्षित और स्वस्थ होली’ की शुभकामनाएँ दीं। अंत में छात्र-अध्यापकों ने फूलों एवं ऑर्गेनिक रंगों से होली खेलकर आनंद उठाया। इस प्रकार प्यार भरे रंगों से सजा, आपसी सद्भावना का प्रतीक यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाईचारे का संदेश देता है।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in