India No.1 News Portal
प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने की स्कूल के ‘इको क्लब’ द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना
उन्होंने ‘क्यूआर कोड’ को स्कैन करके विभिन्न पेड़-पौधों के बारे में विशेष जानकारी प्राप्त की। गतिविधि प्रभारी भावना सभ्रवाल ‘इको क्लब’ के सदस्य लतिका शर्मा, पूजा शर्मा तथा रश्मि मंडल के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को पृथ्वी का संरक्षण करने, इसके वातावरण को स्वच्छ बनाने और वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। पृथ्वी ग्रह की वर्तमान स्थिति और इसको मानव गतिविधियों के भावी विनाशकारी परिणामों से बचाने हेतु विद्यार्थियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रतिज्ञा भी ली।
प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने स्कूल के ‘इको क्लब’ द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने पर्यावरण के संरक्षण के लिए सबको मिलकर काम करने का संदेश दिया। डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट), डॉ. सुविक्रम ज्योति (चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट), रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने भी ‘इको क्लब’ द्वारा किए गए जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in