India No.1 News Portal
विद्यार्थियों को ये पुरस्कार अपने स्कूल के प्रिंसिपल तथा वाइस प्रिंसिपल के हाथों से हुआ प्राप्त
विद्यार्थियों को ये पुरस्कार अपने स्कूल के प्रिंसिपल तथा वाइस प्रिंसिपल के हाथों से प्राप्त हुआ। प्रिंसिपल राजीव पालीवाल (ग्रीन मॉडल टाऊन), शालू सहगल (लोहारां), डायरेक्टर मीनाक्षी शर्मा, प्रिंसिपल जसमीत बक्शी (नूरपुर), सोनाली मनोचा (कैंट जंडियाला रोड) , डायरेक्टर पूनम नारंग, प्रिंसिपल शीतू खन्ना (कपूरथला रोड) ने 90% से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी देखकर सम्मानित किया।
उन्होंने विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को इसके लिए बधाई दी। शैली बौरी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एकेडमिक) ने कहा कि प्रत्येक वर्ष कक्षा में पूर्ण उपस्थिति वाले विद्यार्थियों तथा 90% से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाता है। जिन विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया है,यह उनकी मेहनत व लगन ही है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते आगे भी इसी दृढ़ता और लगन के साथ अपने लक्ष्य पथ पर अग्रसर होने के लिए कहा।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in