India No.1 News Portal
प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने विजेता विद्यार्थियों और मार्गदर्शक अध्यापकों को दी बधाई
अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इस परीक्षा में विद्यालय के सात विद्यार्थियों ने स्वर्ण, पाँच विद्यार्थियों ने रजत तथा तीन विद्यार्थियों ने कांस्य पदक जीते। ‘सिल्वरज़ोन फाउंडेशन’ की ओर से परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने विजेता विद्यार्थियों और मार्गदर्शक अध्यापकों को बधाई दी। डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट), डॉ. सुविक्रम ज्योति (चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट), रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने भी विजेता विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in