India No.1 News Portal
लगभग 7 घंटे चला सर्च अभियान.. विजिलेंस ने खंगाला विधायक का घर
रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी खिलाफ उनके वकीलों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। वकीलों का कहना है कि उन्हें कुछ भी इस बारे में नहीं बताया गया व न ही उनको मिलने दिया गया। इस पर अदालत में सुनवाई होनी है। सूत्रों के अनुसार विधायक अरोड़ा के समधी राजू मदान के बस्ती गुजा स्थित घर पर भी विजिलेंस की टीम पहुंची थी लेकिन उन्हें वहां से कुछ नहीं मिला। उनके घर पर कोई नहीं था व घर पर ताला लगा हुआ था।
इसके बाद एक टीम विधायक रमन अरोड़ा के पर्सनल असिस्टेंट के घर पर पहुंची व विधायक के पर्सनल असिस्टेंट को हिरासत में लिया गया है। हालांकि अभी इसे लेकर विजिलेंस द्वारा कोई स्पष्ट बयान जारी नहीं किया गया है। बता दें कि विधायक अरोड़ा का केस कुछ दिन पहले गिरफ्तार किए एटीपी से जुड़ा हुआ है। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक विधायक पर आरोप है कि जालंधर नगर निगम के जरिए उन्होंने लोगों को नोटिस भिजवाए। फिर रुपए लेकर नोटिसों को रफा-दफा करा दिया। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है। अरोड़ा पर एक्शन की तैयारी पहले ही शुरू हो चुकी थी। कुछ दिन पहले ही अरोड़ा की सिक्योरिटी वापस ले ली गई थी।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in