India No.1 News Portal
विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके पर्यावरण सरंक्षण करने का दिया संदेश
विद्यार्थियों ने ‘एंडिंग प्लास्टिक पॉल्युशन ग्लोबली’ विषय के अंतर्गत ‘इको-फ्रेंडली’ उत्पादों के उपयोग से धरती एवं पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरूक किया और बताया कि अपने आस-पास स्वच्छता रखने,प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने तथा पृथ्वी को हरा-भरा बनाने का सभी को संकल्प लेना चाहिए। पर्यावरण के संरक्षण के लिए ई-पोस्टर तथा वीडियो-प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति अपने कर्त्तव्यों का पालन करने की अपील की गई।
विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके पर्यावरण को हरा-भरा बनाने, इसकी देखभाल करने और इसका सरंक्षण करने का संदेश दिया। प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने बताया कि मनुष्य और पर्यावरण का संबंध अटूट है इसलिए हम सबका यह कर्त्तव्य है कि हम पर्यावरण की सुरक्षा में अपनी सार्थक भागीदारी सुनिश्चित करें। डॉ. विदुर ज्योति, चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या ममता अरोड़ा ने भी विद्यार्थियों तथा मार्गदर्शक अध्यापकों के प्रयासों की सराहना की।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in