India No.1 News Portal
प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने बायोटेक्नालोजी विभाग, भारत सरकार का किया धन्यवाद
बॉटनी विभागाध्यक्षा व प्रोग्राम कोआर्डिनेटर डॉ. अंजना भाटिया ने भी डॉ. महिमा गुप्ता का तहेदिल से आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हुआ। डीबीटी स्टार स्कीम समर स्कूल में छात्राओं को वैज्ञानिक अनुभव दिए गए। बॉटनी में उन्हें बोटानिकल गार्डन घुमाया गया व मिट्टी के विभिन्न प्रयोग किए। जुलॉजी सैशन में उन्होंने स्लाइड्स बनाई तथा एनिमल बायोलॉजी की जानकारी प्राप्त की। फिजिक्स में उन्होंने गति, प्रकाश व ऊर्जा संबंधित प्रयोग किए।
बायोटेक्नालोजी में उन्हें डीएनए एक्सट्रैक्शन के बारे में बताया गया। गणित में छात्राओं को लॉजिक आधारित गतिविधियां करवाई गई। कम्पयूटर साइंस के सैशन में प्रोग्रामिंग तथा साफ्टवेयर टूल्स की जानकारी दी गई। बायोइन्फारमैटिक्स सैशन में उन्हें बायोलाजिकल डाटा का विश्लेषण करना सिखाया। छात्राओं को कैंप के अंतिम दिन साइंस प्रोजैक्ट चैलेंज दिया गया। इनमें जज डॉ. वंदना व डॉ. साक्षी थे। यंग साइंटिस्ट अवार्ड हिम्मावई, इनायत, तान्या व अंकिता ने जीते।
साइंस के फैकल्टी हैड दीपशिखा ने सारे कार्यक्रम की देखरेख की। समर स्कूल की कनवीनर डॉ. सलोनी शर्मा ने प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन का प्लांटर भेंट कर स्वागत किया तथा डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर फैकल्टी सदस्य डॉ. जतिंदर, डॉ. हरप्रीत सिंह, सुमित, डॉ. वंदना, डॉ. शुचि, डॉ. सिम्मी, डॉ. साक्षी, सुशील, डॉ. गगनदीप, डॉ. गौरव, डॉ. दीपाली, रवि कुमार भी उपस्थित थे।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in