India No.1 News Portal
2 अक्टूबर से पंजाब के हर व्यक्ति के बनाए जाएंगे सेहत कार्ड
इसके लिए सिर्फ आधार कार्ड और वोटर कार्ड दिखाना होगा। सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में कार्ड से मुफ्त इलाज करा पाएंगे। स्कीम शुरू होने तक राज्य में प्राइवेट अस्पतालों की संख्या 2 हजार तक लेकर जाएंगे। इतना ही नहीं, सीएम मान ने अपने संबोधन में आगे कहा कि पिछली सरकारों ने रंगले पंजाब को चिट्टे का पंजाब बना दिया। अब हमने नशे के विरुद्ध युद्ध छेड़ दिया है। लोग चाहते हैं कि मैं मजीठिया पर बोलूं, लेकिन मैं नहीं बोलूंगा, अब तो कानून बोलेगा। जिन्होंने चिट्टे का कारोबार किया और लोगों के घरों में अंधेरा किया, उन्हें सजा जरूर मिलेगी। अब इस तरह मूछों पर ताव देने से काम नहीं चलेगा, बड़े-बड़े चीखें निकलवाने वाले आए हैं।
सीएम भगवंत मान ने दिलजीत दोसांझ की फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि फिल्म की शूटिंग पहलगाम हमले से पहले हुई थी। फिल्म में एक कलाकार पाकिस्तानी थी, जिसके चलते फिल्म को चलने नहीं दिया जा रहा और उसे गद्दार कहा जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान की हॉकी की टीम खेलने आ रही है। ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए सीएम मान ने कहा कि ये लोग तो सिंदूर ही बांटने लग गए, जिस पर काफी शोर मचा। प्रधानमंत्री कहते हैं कि इस चीज से पुराना नाता है, जिसे नाता है वो निभाता है।
लेकिन देश तभी बदलेगा जब पढ़ा-लिखा आदमी आगे आएगा। अमेरिका के लोग ट्रंप को चुनकर पछता रहे हैं। वहां के हालात भी कुछ वैसे ही हैं, जैसे हमारे यहां हैं। अब ये समझ नहीं आता कि हमारे वाले ने उनसे सीखा है या उन्होंने हमारे वाले से। इस योजना को ऐतिहासिक फैसला बताते हुए आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह प्रयास एक बहुत बड़ा ऐतिहासिक फैसला है। यह काम 50 साल पहले ही हो जाना चाहिए था। शिक्षा और स्वास्थ्य आम आदमी पार्टी की 2 प्राथमिकताएं हैं। इन दोनों चीजों के बिना कोई भी देश तरक्की नहीं कर सकता है।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in