जालंधर। सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज की छात्रा और एसयूओदिव्यांशु को उसकी पढ़ाई के लिए 4500 रुपये की बेस्ट कैडेट स्कॉलरशिप मिली। एएनओ लेफ्टिनेंट नेहा चिन्ना ने बताया कि एसयूओदिव्यांशु बहुत ही जिम्मेदार, मेहनती और समर्पित कैडेट है, जो एकता और अनुसाशन मिसाल बन चुकी है, उसने एनसीसी के राष्ट्रीय शिविरों में भी भाग लिया है, इतना ही नहीं वह पढ़ाई में भी अच्छी है। उसे वज्र कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अजय चांदपुरिया से प्रशंसा पुरस्कार के रूप में एक पुस्तक भी मिली। उसकी उपलब्धि पर कॉलेज निदेशक डॉ. एससी शर्मा ने उसे बधाई दी और छात्रों को ऐसी सुविधाएं प्रदान करने के लिए ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा को धन्यवाद दिया।