विवेक कुमार मोदी, आईएएस एडीसी, जालंधर ने किया अपाहिज आश्रम का दौरा

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

चेयरमैन तरसेम कपूर ने दोनों अतिथियों का किया हार्दिक स्वागत

टाकिंग पंजाब

जालंधर। बीते दिन विवेक कुमार मोदी, आईएएस, एडीसी (डिवेलपमेंट) जालंधर ने डॉ. सुरजीत लाल, सेक्रेटरी, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ अपाहिज आश्रम का दौरा किया। इस अवसर पर आश्रम के चेयरमैन तरसेम कपूर ने दोनों अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। दौरे के दौरान मोदी ने आश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों से बातचीत की, उनकी समस्याओं को समझा और जानने की कोशिश की कि वे किन परिस्थितियों में आश्रम तक पहुंचे।          उन्होंने यह भी जानकारी ली कि उन्हें वृद्धावस्था में किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और आश्रम किस प्रकार उनकी देखभाल करता है। आश्रम की व्यवस्थाएं देखकर मोदी भावुक हो उठे और तरसेम कपूर तथा उनकी टीम द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के ऐसे वर्गों के लिए कार्य करना वास्तव में सराहनीय है और प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया ।         इस अवसर पर चेयरमैन तरसेम कपूर ने विवेक मोदी और डॉ. सुरजीत लाल का उनके कीमती समय और सहयोग के आश्वासन के लिए धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने कहा कि विवेक मोदी कम उम्र में ही एडीसी (डिवेलपमेंट) जैसे जिम्मेदार पद पर कार्य कर रहे हैं और उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। साथ ही तरसेम कपूर ने सभी आश्रमवासियों की ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में तरसेम कपूर द्वारा विवेक कुमार मोदी और डॉ. सुरजीत लाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *