एचएमवी के कॉमर्स क्लब द्वारा इंटर-क्लास कॉम्पिटिशन का आयोजन

आज की ताजा खबर शिक्षा
Spread the love

प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने की कॉमर्स विभाग की सराहना

टाकिंग पंजाब

जालंधर। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला के कुशल नेतृत्व में हंसराज महिला महाविद्यालय के कॉमर्स एंड मैनेजमेंट विभाग के कॉमर्स क्लब ने ट्रांसफॉर्मिंग कॉमर्स एंड मैनेजमेंट थीम पर एक इंटर-क्लास पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन कॉम्पिटिशन आयोजित किया। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने कहा कि ऐसे एकेडमिक कॉम्पिटिशन खास तौर पर स्टूडेंट्स को उनकी छिपी हुई काबिलियत को पहचानने, एनालिटिकल सोच को बढ़ाने और बिजऩेस की दुनिया में उभरते ट्रेंड्स के साथ जुड़े रहने मे मदद करते हैं।       लगभग चालीस स्टूडेंट्स ने जोश के साथ हिस्सा लिया। पार्टिसिपेंट्स ने अपने आइडियाज़ को एक इनोवेटिव और इनसाइटफुल तरीके से पेश किया, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आजकल के एप्लीकेशन्स की उनकी मज़बूत समझ को दिखाता है। इस इवेंट में बीनू गुप्ता, मीनू कुंद्रा, डॉ. काजल पुरी और सविता महेंद्रू ने जज की भूमिका निभाई। पहला इनाम क्रमश: झलक खन्ना, मान्या तनेजा, जसप्रीत कौर और खुशी गोगना को दिया गया। दूसरा इनाम गुरलीन कौर और आशु, व मुस्कान कौशल को मिला। सभी पार्टिसिपेंट्स को एप्रिसिएशन सर्टिफिकेट दिए गए।      कॉमर्स क्लब की इंचार्ज डॉ. सीमा खन्ना ने विजेताओं को बधाई दी और ऑर्गनाइजि़ंग टीम की मेहनत की तारीफ़ की, जिसमें मिसेज़ शेफाली कश्यप और रितु (इवेंट कोऑर्डिनेटर), डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता, डॉ. जसप्रीत कौर, कनिका शर्मा, याग्रिका, बलजिंदर कौर, प्रीति, और कॉमर्स क्लब की स्टूडेंट टीम शामिल थी। मंच संचालन तनीषा सचेदवा, सेक्रेटरी कॉमर्स क्लब और मोहिनी, असिस्टेंट सेक्रेटरी कॉमर्स क्लब ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *