इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने गांधी वनिता आश्रम में एचआईवी एवं एड्स जागरूकता सेमिनार का किया आयोजन

आज की ताजा खबर शिक्षा
Spread the love

HIV से जुड़े मिथ को कम करने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता की गई आयोजित

टाकिंग पंजाब

जालंधर। इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन के रेड रिबन क्लब ने गांधी वनिता आश्रम, जालंधर का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य आश्रम में रहने वाली लड़कियों को ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस (HIV) और एक्वायर्ड इम्यूनोडेफिशिएंसी सिंड्रोम (AIDS) के बारे में जागरूक करना था। रेड रिबन क्लब (RRC) के सदस्यों—गीतिका, ईशान और करण ने सेमिनार से पहले ही HIV के लक्षणों और राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों को दर्शाने वाले पोस्टर और फ्लैशकार्ड तैयार किए।       गांधी वनिता आश्रम की सीडीपीओ सरिता, सहायक अंबिका, सीपीओ अमनीत कौर, सुपरिंटेंडेंट चिल्ड्रन होम भरत भूषण, सहायक सुपरीटेंडेंट अशोक कुमार, सभी आश्रम कर्मचारी, तथा आरआरसी इंचार्ज तरुंज्योति कौर, बीस आरआरसी सदस्यों और लगभग साठ आश्रम बालिकाओं की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। आरआरसी सदस्य मेहक शर्मा ने सत्र की शुरुआत रेड रिबन क्लब के मुख्य उद्देश्य दिलों को जोड़ना,जीवन को सशक्त बनाना को उजागर कर की। सभी सदस्यों ने लाल रिबन धारण किए हुए थे, जो HIV/AIDS से प्रभावित लोगों के प्रति जागरूकता, देखभाल और समर्थन का प्रतीक है तथा इसके विरुद्ध लड़ने का संकल्प भी प्रकट करता है।        आरआरसी सदस्य रुचिका ने HIV और AIDS के अंतर के साथ-साथ HIV संक्रमण से जुड़े तथ्यों और मिथकों की जानकारी दी। सदस्य मंदीप भारद्वाज ने इसकी रोकथाम, उपचार उपाय, हेल्पलाइन नंबरों और इसे संभालने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। आरआरसी इंचार्ज तरुंज्योति कौर ने दैनिक जीवन में अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। आरआरसी सदस्यों अवनीत कौर और सिमरनजीत कौर ने HIV से जुड़े मिथ को कम करने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें आश्रम की लड़कियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। अंत में, आश्रम में रहने वाली सभी लड़कियों को पर्सनल हाइजीन किट वितरित की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *