India No.1 News Portal
प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने दी गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ
प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने गणमान्य सदस्यों के साथ 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय-ध्वज फहराया तथा राष्ट्रीय-गान गाकर तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने उपस्थित प्रबंधक-कमेटी के गणमान्य सदस्यों को नन्हें पौधे भेंट करके उनका स्वागत किया तथा सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। रेखा जोशी, आकाश के साथ विद्यार्थियों ने सारे जहाँ से अच्छा तथा विद्यालय-गीत हम होंगे कामयाब.. की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ज़ेनिथ लेहल के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों की ‘एरोबिक्स’ प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। हरविंदर कौर के मार्गदर्शन में पाँचवीं कक्षा की छात्रा ख्वाहिश ने गणतंत्र दिवस की पृष्ठभूमि पर आधारित एक भावपूर्ण कविता सुनाकर देशप्रेम का संदेश दिया।
सिम्मी ग्रोवर के नेतृत्त्व में सामाजिक-विज्ञान विभाग के अध्यापकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने ‘डिजिटल लीप,सेल्फ़-रिलाइन्ट कीप’ शीर्षक के अंतर्गत एक लघुनाटिका के माध्यम से ‘वंदे मातरम’ गीत की 150वीं वर्षगाँठ पर आधारित जानकारी साँझा करने के साथ-साथ ‘डिजिटल इंडिया’ के बारे में भी बताया। रजनी शर्मा के निर्देशन में विद्यार्थियों की वायुसेना के नायकों को समर्पित, जोश से ओतप्रोत नृत्यप्रस्तुति ने कार्यक्रम की शोभा में चार चाँद लगा दिए। प्रो.सोमनाथ शर्मा ने विद्यार्थियों के प्रयासों को सराहते हुए सबको गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं। समस्त शिव ज्योति परिवार ने ‘वंदे मातरम’ गीत गाकर कार्यक्रम का समापन किया। नीनू सिंह, तक्षदीप सिंह,सृष्टि तथा प्रज्ज्वल ने सफलतापूर्वक मंच संचालन किया।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in