Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the news-portal domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in C:\inetpub\vhosts\cavarunsharma.in\talkingpunjab.in\wp-includes\functions.php on line 6131 कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस में शामिल होने की आहट भर से कांग्रेसी नेता हुए परेशान – My CMS
पंजाब कांग्रेस प्रधान बोले, पार्टी सिर्फ विचार करेगी, वेलकम नहीं.. कांग्रेस विधायक दल के नेता ने कहा, यह हवा-हवाई बातें
टाकिंग पंजाब
जालंधर। पंजाब में कांग्रेस को एकजुट रखने वाले व पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की घर वापसी की आहट भर से ही कांग्रेसी नेताओं की धड़कने तेज हो गई हैं। खुद को 2027 में पंजाब का सीएम मान कर बैठे कुछ कांग्रेसी नेताओं की नींद कैप्टन के कांग्रेस में वापस आने की खबर के साथ उड़ गई है। इसके चलते ही कांग्रेस के कुछ नेता इस बात को अफ्वाह बता रहे हैं तो कुछ इस मुद्दे पर चुप्पी साध गए हैं।कांग्रेस में सीएम कुर्सी के दावेदार सोच रहे हैं कि अगर कैप्टन पार्टी में दौबारा आ गए तो उनका क्या होगा ? यही वजह है कि कुछ नेता इसे सिरे से खारिज कर रहे हैं व बाकी हाईकमान के डर से चुप बैठ गए हैं। अब कैप्टन का कांग्रेस पार्टी में दौबारा आना न आना बाद की बात है लेकिन इस बात की सच्चाई इस बात पर निर्भर करती है कि कैप्टन को यह ऑफर किसी कांग्रेस के आम नेता ने नहीं, बल्कि हाईकमान के भेजे पंजाब इंचार्ज व छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दिया है। इससे यह बात अफ्वाह तो नहीं लग रही है, हां पार्टी में शामिल होना न होना यह कैप्टन अमरिंदर सिंह के अपने नीजिफैंसले पर निर्भर करता है। इसके अलावा यह भी सच है कि अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी में आते हैं तो वह ही सीएम का चेहरा होंगे या फिर उनका ही कोई चहेता सीएम की कुर्सी पर विराजमान होगा। ऐसे में उनके विरोधियों के माथे पर चिंता की लकीरें खिचना लाजमी है। माना जा रहा है कि पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह 2027 में होने वाले चुनाव से पहले पार्टी छोड़ दें। इसको लेकर बीजेपी भी अलर्ट हो गई है, लेकिन बीजेपी से ज्यादा चिंता कांग्रेसी खेमे में देखी जा रही है। कैप्टन के पार्टी में आने के सवाल पर पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पार्टी सिर्फ विचार करेगी, वेलकम नहीं। उधर कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने तो साफ कह दिया कि यह हवा-हवाई बातें हैं, ऐसा कुछ नहीं है। इनके अलावा कैप्टन को सीएम की कुर्सी से उतरवाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू इस समय खुद कांग्रेस में अपना वर्चस्व ढूंढ रहे हैं। कांग्रेस में अंदेखी से नाराज नवजोत सिंह सिद्धू अब इस पॉलिटिकल उठापटक से दूर टी-2 वर्ल्ड कप की कमेंट्री में बिजी हैं। दलितों के लिए पद मांगने के बाद राहुल गांधी से पड़ी फटकार के चलते पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भी खामोश हैं। दूसरी तरफ देखा जाए तो कैप्टन अमरिंदर सिंह को चाहे कांग्रेस ज्वाइंन करने का ऑफर मिला है, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अभी तक खुद इस पर कोई बयान नहीं दिया है। इसके अलावा उनकी बेटी व भाजपा महिला मोर्चा की पंजाब अध्यक्ष जयइंदर कौर भी बीजेपी छोड़ने की चर्चाओं को खारिज कर चुकी हैं। इसके अलावा कैप्टन अमरिंदर सिंह की उम्र व उनकी सेहत भी एक बड़ा फैक्टर है। अब कैप्टन कांग्रेस में आते हैं या नहीं, लेकिन चुनाव से पहले उनके पार्टी ज्वाइन करने की अटकलों ने कुछ कांग्रेसी नेताओं की परेशानी जरूर बढा दी है।