मोहयाल सभा सदस्य ने कैलिफ़ोर्निया में धूमधाम से मनाई शादी की सिल्वर जुबली

Uncategorized
Spread the love

जालंधर मोहयाल सभा के प्रधान नन्द लाल वैद, अशोक दत्ता आदि सदस्यों ने दी बधाई

टाकिंग पंजाब

जालंधर। मोहयाल सभा के सक्रिय व सहयोगी सदस्य सतीश कुमार छिब्बर, जिन्होंने जालंधर की यूथ मोहयाल सभा के गठन और गतिविधियों में अभूतपूर्व योगदान दिया था, अब अमेरिका में भी विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भाग ले रहे है। उनके सपुत्र सचिन छिब्बर अमेरिका के नागरिक है और एक प्रतष्ठित कम्पनी में चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के पद पर आसीन है। सचिन छिब्बर व उनकी पत्नी मोनिका छिब्बर की शादी की सिल्वर जुबली का आयोजन अमेरिका में कैलिफ़ोर्निया में धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर परिवार के निकट सम्बन्धियों और मेहमानों ने अपनी उपस्थिति से इस आयोजन को यादगार बना दिया।          इस अवसर पर सतीश कुमार छिब्बर ने सचिन और मोनिका छिब्बर को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उन्हें बहुत ख़ुशी है कि उनके बेटे सचिन छिब्बर ने भारतीय परम्पराओं और संस्कृति को विदेश में भी ज़िंदा रखा है और इस भव्य स्तर पर ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया है। इसमें सभी लोग हिन्दू मान्यतायों और गौरवपूर्ण रस्मों रिवायतों को अनुभव कर सके। इस अवसर पर सचिन छिब्बर के भाई जालंधर मोहयाल सभा के संगठन सचिव संदीप छिब्बर ने भी सचिन और मोनिका छिब्बर को एक भावपूर्ण कविता के माध्यम से बधाई दी। जालंधर मोहयाल सभा के प्रधान नन्द लाल वैद, अशोक दत्ता, अश्वनी मेहता व अन्य सदस्यों ने भी उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *