news-portal domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in C:\inetpub\vhosts\cavarunsharma.in\talkingpunjab.in\wp-includes\functions.php on line 6131India No.1 News Portal
प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने की छात्राओं के उत्साह और रचनात्मकता की सराहना
छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक रंगों के महत्व तथा भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक अपने रचनात्मक कार्यों के माध्यम से प्रस्तुत की। प्रतिभागियों की सृजनात्मकता और उत्साह ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर कई आकर्षक गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं, जिनमें कलर रेवोल्यूशन, ऑर्गेनिक कलर स्टॉल, वाइब्रेंट वाइब्स : टाई एंड डाई गारमेंट्स, होलिहाट : होम डेकोर, होली पकवान कॉर्नर, सेल्फी कॉर्नर, सजावट कॉर्नर तथा टैटू और फेस पेंटिंग कॉर्नर विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इन गतिविधियों ने छात्राओं को न केवल मनोरंजन का अवसर दिया, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों के उपयोग के प्रति भी प्रेरित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन फैशनिस्टा क्लब की इंचार्ज नवनीता तथा एनवायरनमेंट क्लब की इंचार्ज डॉ. साक्षी वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं के उत्साह और रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियो में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच को विकसित करते हैं। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने ईको-रंग उत्सव के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सांस्कृतिक मूल्यों और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता को विकसित करते हैं।
उन्होंने कहा कि होली जैसे पारंपरिक त्योहार को प्राकृतिक और पर्यावरण- अनुकूल तरीके से मनाने का संदेश समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने एनवायरनमेंट क्लब और फैशनिस्टा क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्राओं को जागरूक, जिम्मेदार और सृजनशील नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती हैं। प्राचार्या ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को बधाई दी तथा भविष्य में भी ऐसे नवाचारी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ ईको-फ्रेंडली होली का संदेश समाज तक पहुँचाने का संकल्प लिया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, रचनात्मकता और आनंद का सुंदर संगम सिद्ध हुआ।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in