मेहर चंद पॉलिटेक्निक ने “राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस” के अवसर पर किया पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

आज की ताजा खबर शिक्षा
Spread the love

प्रधानाचार्य डॉ. जगरूप सिंह ने की छात्रों की सराहना

टाकिंग पंजाब

जालंधर। प्रधानाचार्य डॉ. जगरूप सिंह के गतिशील नेतृत्व व विभागाध्यक्ष डॉ. संजय बंसल के कुशल मार्गदर्शन में, मेहर चंद पॉलिटेक्निक के फार्मेसी विभाग ने ‘राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस’ मनाया और इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रोफेसर मीना बंसल ने बताया कि यह दिन फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में प्रोफेसर एमएल श्रॉफ के अमूल्य योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है।
      उन्हें भारतीय फार्मेसी शिक्षा का जनक माना जाता है, इसलिए उनकी जयंती को फार्मेसी शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सिमरन को मिला। द्वितीय पुरस्कार मुस्कान को मिलाजो कि डीफार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। इस अवसर पर संदीप कुमार, पंकज गुप्ता, सविता कुमारी और अभिषेक भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *