शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में ग्रेजुएशन समारोह का सफल आयोजन

आज की ताजा खबर शिक्षा
Spread the love

प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए दी बधाई

टाकिंग पंजाब

जालंधर। विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में बाल बालवाटिका-तीन के नन्हें विद्यार्थियों के लिए ‘ग्रेजुएशन सेरेमनी’ आयोजित की गई। प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने उपप्रधानाचार्या रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या ममता अरोड़ा के साथ ‘ग्रेजुएशन सेरेमनी’ का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष ज्योति प्रज्वलित करके किया।       प्रियंका ठुकराल की देखरेख में वार्षिक परीक्षा-परिणाम प्राप्त करके नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा ग्रेजुएशन गाउन पहने, टोपी उछालते, खेलते-कूदते, नाचते-गाते स्नातक होने के इस रोमांचक पड़ाव पर प्रसन्नता प्रकट की गई। यह दिन न केवल विद्यार्थियों, बल्कि शिक्षकों तथा अभिभावकों के लिए भी गर्व करने का एक यादगार दिन था। प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्होंने समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि नन्हें विद्यार्थियों के लिए ‘ग्रेजुएशन सेरेमनी’ आशाओं से भरे भविष्य का एक नया पड़ाव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *