India No.1 News Portal
रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा- चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी
इस शिविर को विश्वविद्यालय समुदाय से शानदार प्रतिक्रिया मिली। आयोजन में सिविल अस्पताल, लुधियाना और न्यू कोकिला ब्लड सेंटर, जगराओं का सहयोग रहा। करीब 15 अनुभवी डॉक्टरों की टीम की देखरेख में शिविर को सफलतापूर्वक संचालित किया गया, जिसमें 250 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस अवसर पर सीटी यूनिवर्सिटी के चांसलर सरदार चरणजीत सिंह चन्नी, प्रो-चांसलर प्रो. (डॉ.) मनबीर सिंह, वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह और डायरेक्टर स्टूडेंट वेलफेयर इंजीनियर दविंदर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। 
इसके अलावा, सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर भी रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। ‘सम्वेदना ट्रस्ट लुधियाना, ‘सत्यम अस्पताल, ‘ऑर्थोनोवा अस्पताल’ और ‘भगत सिंह विवेकानंद विचार मंच’ के सहयोग से आयोजित इस शिविर में विद्यार्थियों और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और 152 यूनिट रक्त दान किया। इस मौके पर सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, जो अनमोल जीवन बचाने में सहायक है। उन्होंने युवाओं से ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in