श्री विश्वकर्मा धीमान सभा ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

शहीदों के सपनों को साकार करना हमारा मूल कर्तव्य- प्रदीप धीमान

टाकिंग पंजाब

फगवाड़ा। श्री विश्वकर्मा धीमान सभा (रजि.) फगवाड़ा द्वारा देश के महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस के अवसर पर उनकी महान शहादत को याद करते हुए एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन श्री विश्वकर्मा मंदिर, बंगा रोड, फगवाड़ा में किया गया। सभा के अध्यक्ष प्रदीप धीमान की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों की तस्वीरों पर श्रद्धा के फूल अर्पित किए।       प्रदीप धीमान ने कहा कि शहीद भगत सिंह और उनके साथियों की बेमिसाल कुर्बानी के कारण ही आज हम आज़ाद भारत में स्वतंत्रता के साथ जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन शहीदों ने कम उम्र में ही देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर देशभक्ति की ऐसी मिसाल कायम की, जो हमेशा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम मिलकर शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए प्रयास करें। कार्यक्रम के दौरान शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया और यह संकल्प लिया गया कि सभा के सदस्य समाज की भलाई और देश की प्रगति के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर सभा के संरक्षक जसपाल सिंह लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरिंदर पाल धीमान, जनरल सेक्रेटरी गुरनाम सिंह जूटला सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *