इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब में वर्ग-17 और वर्ग- 14 में मानव सहयोग स्कूल बना इंटर स्कूल फुटसल चैंपियनशिप विजेता

आज की ताजा खबर शिक्षा
Spread the love

चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने भी सभी टीमों व स्पोर्ट्स टीम को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए दी बधाई

टाकिंग पंजाब

जालंधर। इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में आयोजित इंटर-स्कूल डे-नाइट फुटसल चैंपियनशिप के सीजन-3 में U-17 कैटेगरी में मानव सहयोग स्कूल ने विक्ट्री अकैडमी को हराकर ट्रॉफी व 3100/रुपए नगद पुरस्कार प्राप्त किया। रनर अप टीम को ट्रॉफी के साथ 2100/ रुपए नगद राशि प्रदान की गई। U-14 कैटेगरी में भी मानव सहयोग स्कूल ने विक्ट्री अकैडमी को हराया तथा ट्रॉफी के साथ 3100/ रुपए नगद राशि का पुरस्कार प्राप्त किया जबकि रनर अप टीम ने ट्रॉफी के साथ 2100/ रुपए का पुरस्कार प्राप्त किया।        इस चैंपियनशिप में जालंधर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्साह दिखाया। इस सीज़न में अंडर-14 वर्ग में 15 टीमों और अंडर-17 वर्ग में 16 टीमों ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। मैच 16, 17 और 18 अप्रैल को खेले गए। सेमीफाइनल और फाइनल मैचों में काफी उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। परिणाम इस प्रकार हैं : अंडर-14 : मानव सहयोग स्कूल ने गोल्ड मेडल जीता तथा विक्ट्री अकैडमी उपविजेता रही और सिल्वर मेडल हासिल किया। इनोसेंट हार्ट स्कूल ग्रीन मॉडल टाउन ने तीसरा स्थान हासिल किया।        अंडर- 17 : मानव सहयोग स्कूल ने गोल्ड मेडल जीता और उपविजेता विक्ट्री एकेडमी टीम रही और उसे सिल्वर मेडल मिला। कीकर एकेडमी टीम तीसरे स्थान पर रही। मुख्य अतिथि विक्रम मल्होत्रा (लेक्चरर पी. एम गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमशेर, राष्ट्रीय स्तर सॉफ्टबाल खिलाड़ी और रेफरी)। राजीव पालीवाल तथा शालू सहगल ने विजेता टीमों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस विशेष अवसर पर, डॉ. अनूप बौरी (चेयरमैन, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप) तथा शैली बौरी ( एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, स्कूल्स) ने भी सभी टीमों और स्पोर्ट्स टीम को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *