सेंट सोल्जर ने श्री सुखमनी साहिब का पाठ करवा मनाया प्रकाशपर्व

आज की ताजा खबर शिक्षा
Spread the love

वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को दी प्रकाश पर्व की बधाई

टाकिंग पंजाब

जालंधर। सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में श्री सुखमनी साहिब का पाठ और अरदास करवाया गया जिसमें सभी स्टाफ मेंबर्स, छात्रों व उनके अभिभावकों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर पाठ का उच्चारण किया और गुरु ज़ी द्वारा दी गई शिक्षा के बारे में जाना। पाठ के उपरांत संगीत विभाग और छात्रों द्वारा गुरु का गुणगान करते हुए शब्द कीर्तन किया गया।

छात्रों ने “बोले सौ नेहाल, सतश्री अकाल” के जैकारों के साथ श्रीगुरु नानक देव जी के प्रकाशपर्व की सभी को बधाई दी। अंत में संस्था की उन्नति और छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए अरदास की गई। इसके अतिरिक्त गुरु का लंगर तैयार कर सभी को खिलाया गया। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए उनके द्वारा दीगई तीन शिक्षाओं “नाम जपो”, “किरत करो”, “वंड के छको” को अपने जीवन में अपनाने को कहा जिसमें पुरे जीवन का सार छुपा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *