भाजपा ने गुजरात में 157 सीटों के साथ हासिल की रिकार्ड तोड़ विजय 

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
Spread the love

16 सीटों पर सिमटी कांग्रेस..2017 के मुकाबले हुआ 61 सीटों का नुकसान..आप के हिस्से में आई महज 5 सीटें

आप के लिए राहत…  वोट शेयर के आधार पर आप को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, अब पूरे देश में चुनाव लड़ सकेगी पार्टी।

टाकिंग पंजाबअहमदाबाद। गुजरात के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने बाजी मार ली है। इन चुनावों में भाजपा ने रिकार्ड तोड़ 157 सीटें हासिल की हैं। यह जीत इतनी बड़ी है कि इसके सामने 1985 में कांग्रेस की 149 सीटों पर जीत व भाजपा की 2002 में हुई 127 सीटों की जीत का भी रिकार्ड तोड़ दिया है। साल 2002 के चुनाव में जब भाजपा ने 127 सीटें जीती थी, उस समय नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री थे। इन चुनावों में पार्टीयों को मिली सीटों पर नजर दौड़ाएं तो गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से भाजपा 157 सीटें जीती है।     भाजपा को इन चुनावों में 2017 के मुकाबले 58 सीटों का फायदा हुआ है। वहीं, कांग्रेस को सबसे ज्यादा 61 सीटों का नुकसान हुआ है।  कांग्रेस पार्टी ने पिछली बार 77 सीटें जीती थीं, लेकिन इस बार कांग्रेस मात्र 16 सीटों पर ही सिमट कर रह गई है। माना जा रहा है कि इस ऐतिहासिक जीत के बाद अब 12 दिसंबर को गांधीनगर में हेलीपैड मैदान में सीएम की शपथ होगी।    इसके अलावा गुजरात भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल का कहना है कि 12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे गुजरात के नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। उधर दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी गुजरात में महज 5 सीटें जीत सकी है। उसके ​​​​तीनों बड़े नेता चुनाव हार गए हैं।     इनमें मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी, प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया व पाटीदार नेता अल्पेश कथीरिया शामिल हैं। हालांकि आप के लिए खुशी की बात यह है कि ​इस हार के बावजूद वोट शेयर के आधार पर आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। अब पार्टी पूरे देश में अपने नाम व चुनाव चिह्न के साथ चुनाव लड़ सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *