लोकसभा चुनावों के मद्देनजर विपक्षी ऐकता को मजबूत बनाने में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नतीश कुमार 

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

दिल्ली पहुंच की अरविंद केजरीवाल से मुलाकात .. बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव व आप के राज्य सभा सांसद संजय सिंह भी रहे मीटिंग में मौजूद 

टाकिंग पंजाब

नई दिल्ली। देश में साल 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सबी पार्टीयों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके चलते विपक्षी पार्टीयां एकजुट होकर 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को गिराने की कोशिश करती दिख रही हैं। इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज रविवार को राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। यह मुलाकात सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई, जिसमें इन दोनों नेताओं ने विपक्षी एकजुटता की मजबूती पर बात की।    इन दोनों नेताओं के अलावा बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव व आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह भी मीटिंग में मौजूद हैं।  बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण में शामिल होने के बाद शनिवार को बेंगलुरु से दिल्ली पहुंचे हैं। चर्चा है कि विपक्षी एकजुटता को लेकर नीतीश कुमार आज दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी एकजुटता की पहल की खूब सराहना हुई। नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शनिवार को ही पटना से शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे। समारोह में राहुल गांधी व प्रियंका ने नीतीश कुमार का अभिवादन किया था।     सबसे महत्वपूर्ण यह रहा कि राहुल गांधी के समीप खड़े कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने पास नीतीश कुमार को बिठाया। नीतीश कुमार को मंच पर राहुल गांधी के समीप बैठने की व्यवस्था की गई थी। विपक्षी एकजुटता की उनकी पहल पर चर्चा भी हुई। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी नीतीश कुमार से बात करते दिखे। शपथ ग्रहण समारोह में वह चेहरे भी मुख्य रूप से मौजूद थे जिनसे हाल में ही नीतीश कुमार ने विपक्षी एकजुटता को लेकर मुलाकात की थी। राहुल गांधी व खरगे के अतिरिक्त एनसीपी नेता शरद पवार, वामदल के नेता सीताराम येचुरी व डी राजा भी मौजूद थे।      बड़ी बात यह है कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मंच पर वामदल के नेताओं के साथ जगह मिली थी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया भी गर्मजोशी के साथ नीतीश कुमार व तेजस्वी से मिले। कांग्रेस के कई अन्य दिग्गजों ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की। इनमें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी शामिल हैं। इन सभी बातों को समझा जाए तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करके किसी भी तरह से 2024 के लोकसभा चुनावों में नरेंदर मोदी वाली केंद्र सरकार को पटकनी देने की पूरी प्लानिंग कर रहे हैं। फिलहाल यह प्लानिंग कितना काम करती है, यह तो आने वाले लोकसभा चुनाव के नतीजे ही तय करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *