दोस्त का जन्म दिन मान रही लड़की को महिला पुलिस कर्मियों ने मारे थप्पड़

आज की ताजा खबर बिजनेस
डीजीपी गौरव यादव तक पहुंची इन थप्पड़ों की गूंज.. दोनों पुलिस कर्मियो का किया ट्रांसफर ..जांच के दिए आदेश 
टाकिंग पंजाब 

अमृतसर। पार्क में अपने दोस्त के साथ जन्म दिन मान रही एक लड़की पर 2 महिला पुलिस कर्मियों की तरफ से की गई दबंगई सामने आई है। इन दोनों महिला कर्मियों ने लड़का व लड़की को पार्क में जन्म दिन मनाने से रोका तो ठीक, लेकिन उसके बाद इन दोनों कर्मियों ने लड़की के मुंह पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। पंजाब की थप्पड़बाज लेडी पुलिस का जब वीडियो वायरल हुआ तो यह बात पंजाब के डीजीपी गौरव यादव तक पहुंच गई। अपनी महिला पुलिस की इस तरह की दबंगई देख डीजीपी भी हैरान रह गए व उन्होंने दोनों महिला कर्मियों को उसी समय ट्रांसफर कर दिया है।

  मामला पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला कस्बे का बताया जा रहा है, जहां पर एक पार्क में लड़की आइलेट्स की परीक्षा देने के बाद दोस्त संग जन्म दिन मना रही थी। इस बीच महिला पुलिस कर्मी आईं और उन्हें डांटने लगीं। पुलिस कर्मियों को देखकर लड़का तो भाग गया, लेकिन दोनों पुलिस कर्मियों ने लड़की को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। दोनों पुलिस कर्मी युवती को बार-बार अपने घरवालों से बात करवाने की बात कर रही थीं। दोनों ने लड़की के मुंह पर कई थप्पड़ मारे। इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

    मामला रफा-दफा भी हो जाता लेकिन वायरल वीडियो पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के पास पहुंच गया। गौरव यादव ने तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों महिला पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर कर दिया व साथ ही मामले की जांच शुरू करवा रिपोर्ट मांग ली है। डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस में ऐसी बेरहमी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *