एक बार फिर से पदयात्रा शुरू करेंगे राहुल गाँधी.. गुजरात से मेघालय तक करेंगे पद यात्रा

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

नाना पटोले ने कहा.. जब राहुल गांधी गुजरात से मेघालय तक पदयात्रा शुरू करेंगे तो हम महाराष्ट्र में करेंगे पदयात्रा शुरू..

टाकिंग पंजाब 

नई दिल्ली। पिछले साल सितम्बर में अपनी भारत जोड़ो यात्रा निकाल चुके कांग्रेस नेता राहुल गाँधी अब फिर से पद यात्रा करने जा रहे है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुजरात से मेघालय तक पद यात्रा निकालेंगे। राहुल गांधी गुजरात से विभिन्न राज्यों में पैदल चलते हुए पूर्वोत्तर राज्य मेघायल पहुंचेंगे।    इसके साथ ही महाराष्ट्र की कांग्रेस इकाई भी पूरे राज्य में यात्रा निकालेंगे। इस बारे में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति अध्यक्ष नाना पटोले का कहाना है कि कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी गुजरात से मेघालय तक एक नई पदयात्रा निकालेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के नेता और कार्यकर्ता महाराष्ट्र में यात्रा निकालेंगे। नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस लोगों से बातचीत करने व केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार खिलाफ यह यात्रा निकलेंगे।    इसके अलावा महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार को बेनकाब करने के लिए अगले महीने एक बस यात्रा भी निकालेगे। नाना पटोले ने कहा कि जब राहुल गांधी गुजरात से मेघालय तक अपनी पदयात्रा शुरू करेंगे तो हम महाराष्ट्र में पदयात्रा शुरू करेंगे। राज्य में मार्च निकालने का हमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आदेश दिया गया है। हालांकि महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने यह नहीं बताया है कि यह यात्रा कब शुरू होगी. उन्होंने राहुल गांधी की यात्रा की तारीख़ो को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।    उन्होंने कहा कि इसका कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा। पटोले ने कहा कि वह खुद पूर्वी विदर्भ में पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे, जिसमें वर्धा, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, गोंदिया, भंडारा और नागपुर जिले शामिल हैं। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने पिछले साल सितंबर में अपनी भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 4000 किलोमीटर की दूरी तय की थी। इस यात्रा का अंत इसी साल जनवरी में हुआ था।    अब एक बार फिर से राहुल गाँधी की पद यात्रा को लेकर कांग्रेस काफ़ी उत्साहित दिख रही है। अब देखना होगा कि राहुल गाँधी इस यात्रा से देश राजनीती में कितना असर छोड़ पाते है। यह यात्रा इस लिए भी महत्वपूर्ण होंगी क्योकि 2024 में लोकसभा चुनाव होने है व इन चुनाव में जीत हासिल करने को लेकर पक्ष विपक्ष पूरा जोर लगा रहे है। इन चुनावों के चलते ही विपक्ष ने इंडिया नाम का एक गठबंधन भी बनाया है। उसके बाद राहुल गाँधी की यह पद यात्रा चर्चा का विषय बन गईं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *