माननीय हाईकोर्ट में नई वार्डबंदी को लेकर लगाई कांग्रेस की याचिका हुई ख़ारिज 

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
कोर्ट के फैंसले के बाद अब साफ हुआ जालंधर में नगर निगम चुनाव का रास्ता..
टाकिंग पंजाब 
जालंधर। पिछले दिनों एक नई वार्डबंदी जारी करते हुए सरकार ने 15 नवंबर से पहले नगर निगम के चुनाव करवाने का ऐलान किया था। इसके खिलाफ कांग्रेस विधायक रहे राजिंदर बेरी ने अपनी तरफ से एक याचिका लगाई थी।
   कांग्रेस की तरफ से जालंधर नगर निगम चुनाव को लेकर कोर्ट में लगाई गईं रिट के मामले में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जालंधर नगर निगम चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में दाखिल कांग्रेस की याचिका को खारिज हो गई है। इसकी पुष्टि खुद याचिकाकर्ता और कांग्रेस जालंधर के प्रधान राजिंदर बेरी ने की है। कोर्ट के इस फैंसले के बाद जालंधर में नगर निगम चुनाव करवाने का रास्ता साफ हो गया है।
    आपको बता दें कि कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी और अन्य कांग्रेस नेताओं ने जालंधर की वार्डबंदी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। विधायक रहे राजिंदर बेरी ने बताया कि हाईकोर्ट में उनकी याचिका रद्द हो गई है। कोर्ट में रद्द हुई कांग्रेस की याचिका के बाद आप अब पूरे जोश में दिखाई दे रहीं है। कहा जा रहा है कि सरकार और जिला प्रशासन 15 नवंबर से पहले चुनाव करवाने की पूरी तैयारी में जुटी हुई है। अब अगर सब कुछ ठीक रहा तो जालंधर में नगर निगम चुनाव 15 नवंबर तक हो सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *