सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल ने निकाली नशामुक्त रैली

आज की ताजा खबर शिक्षा

चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने की स्कूल के प्रयासों की सराहना

टाकिंग पंजाब

जालंधर। शिक्षा व खेल के क्षेत्र में ऊंचा मुकाम हासिल करने वाले सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल भोगपुर के विद्यार्थियों द्वारा नशा विरोधी रैली का आयोजन किया गया। यह रैली भोगपुर पुलिस के सहयोग से निकाली गई। रैली में शामिल बच्चों ने नशा विरोधी नारे लगाये और लोगों को इस सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट किया। उन्होंने वापसी की अपील भी की।        भोगपुर पुलिस अधिकारियों ने सभी बच्चों से इस बुराई से दूर रहने का आग्रह किया। एएसआई किशन और एएसआई गुरप्रीत सिंह ने छात्रों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया और उन्हें यह प्रण लेने के लिए प्रेरित किया कि वे खुद नशे से दूर रहेंगे बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रखेंगे।       स्कूल के डायरेक्टर अमरीक सिंह मिन्हास ने बताया कि स्कूल में अच्छी शिक्षा के साथ- साथ बच्चों के नैतिक विकास को बढ़ावा देना जरूरी है जिसके मंतव्य से इस रैली का आयोजन किया गया है। जिसके परिणाम स्वरूप हमारे छात्र परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करते हैं और साथ ही एक अच्छे इंसान होने का उदाहरण भी पेश करते हैं। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने स्कूल के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाऐं दीं और छात्रों को मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *