शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में ‘मेडिकल टॉक सेशन’ का आयोजन

आज की ताजा खबर शिक्षा
Spread the love

हमें अपने हृदय के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील होना चाहिए- प्रधानाचार्या प्रवीण सैली

टाकिगं पंजाब

जालंधर। विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में ‘स्त्री-स्वास्थ्य और हृदयरोग से संबंधित’ मेडिकल टॉक सेशन’ का आयोजन किया गया। पनेशिया अस्पताल के स्त्री-रोग विशेषज्ञ डॉ. गगनजोत कौर तथा हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ.अमित जैन ने विशेष रूप से विद्यालय में पधारकर स्टाफ़ के साथ महिलाओं में हृदय रोगों के कारण, लक्षण तथा उपचार के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्त्रियों में हृदयघात के सामान्य लक्षणों के बारे में बताकर जागरूक किया कि स्वस्थ जीवनशैली, पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम और तनाव प्रबंधन से हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है।         उन्होंने आपात स्थिति में कुछ दवाइयों का सुझाव देकर बताया कि इनके सेवन कर लेने से हृदयघात से बचा जा सकता है। प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने डॉ.गगनजोत कौर तथा डॉ. अमित जैन का आभार प्रकट किया और कहा कि हमें अपने हृदय के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील होना चाहिए और आसपास के लोगों को भी जागरूक करना चाहिए। डॉ. विदुर ज्योति, चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या ममता अरोड़ा ने भी स्टाफ़ के हितार्थ ‘मेडिकल टॉक सेशन’ के आयोजन की सराहना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *