शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में ‘पुश रेसलिंग प्रतियोगिता’ में छात्राओं ने दिखाया अपना दमखम

शिक्षा

प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए दी बधाई

टाकिंग पंजाब

जालंधर। विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या प्रवीण सैली के नेतृत्व में शैक्षणिक व सांस्कृतिक क्षेत्र की भांति खेलकूद के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों की प्रतिभा उभारने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी संदर्भ में ‘फिट इंडिया वीक’ के अंतर्गत ‘इंटर हाउस पुश रेसलिंग प्रतियोगिता’ का सफल आयोजन किया गया। परमिंदर वसरन, सरदार निर्मल सिंह एवं ज़ेनिथ लेहल के मार्गदर्शन में छठी से आठवीं कक्षा के लिए करवाई गई इस प्रतियोगिता में 48 चयनित विद्यार्थियों ने चार विभिन्न भार-वर्ग में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

      -40 किलोग्राम,40 से 50 किलोग्राम,50 से 60 किलोग्राम तथा 60 किलोग्राम से अधिक के वर्ग में छात्राओं ने ‘पुश रेसलिंग’ में अपना शारीरिक दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में जागृति एवं कीर्ति सदन ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रगति सदन ने दूसरा तथा समृद्धि सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने विजेताओं को मेडल देकर उनकी सराहना की तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

       विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में सभी को भाग लेना चाहिए, इससे आत्मविश्वास जागृत होता है तथा शरीर व मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है। डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट), डॉ. सुविक्रम ज्योति (चेयरपर्सन कम मैनेजर,मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट), रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने विजेताओं, उनके अभिभावकों, मार्गदर्शक अध्यापक वर्ग के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए सबको बधाई दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *