सेंट सोल्जर के छात्र तेजवीर सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता गोल्ड मैडल

आज की ताजा खबर खेल शिक्षा

वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्र को इंटरनैशनल स्तर पर नाम चमकाने के लिए किया प्रेरित

टाकिंग पंजाब

जालंधर। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के छात्रों ने हमेशा अकादमिक, खेलों और अन्य गतिविधियों में नाम चमका कर बाकियों से आगे रहे हैं। इसी प्रकार सेंट सोल्जर स्कूल के छात्र तेजवीर सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर ताइक्वांडो अंडर -41 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीता है। इस कम्पटीशन का आयोजन देहरादून में किया गया था। प्रिंसिपल नीलम बहर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 500 से अधिक छात्रों ने भाग लिया था जिसमें से तेजवीर सिंह ने रजत पदक जीतकर संस्था का नाम चमकाया है।
       इससे पहले छात्र राज्य स्तर पर और तायक्वोंडो में भी स्वर्ण पदक जीता था। प्रिंसिपल ने इस टूर्नामेंट में राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीतने के बाद छात्र और कोच नीलिमा देवी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। यह सेंट सोल्जर स्कूल के पूरे परिवार के लिए एक अद्भुत क्षण है। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्र की सराहना करते हुए इंटरनैशनल स्तर पर नाम चमकाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *