सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने शांति व ख़ुशहाली बनाये रखने का संदेश देते हुए मनाया नव वर्ष

आज की ताजा खबर शिक्षा

चेयरमैन अनिल चोपड़ा व वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने दी छात्रों को नव वर्ष की बधाई

टाकिंग पंजाब

जालंधर। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के मुख्य कार्यालय में सभी स्कूलों के डायरेक्टर्स एवं प्रिंसिपलों के साथ मिलकर मनाया गया नव वर्ष, जिसमें केक कटिंग कर आने वाले नए साल की सेलिब्रेशन की ओर छात्रों की शिक्षा में ओर सुधार लाने के लिए ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा व वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने नई शिक्षा नीति (एनईपी) के उद्देश्यों को मध्य नज़र रखते हुए, जैसे बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ना, एजुकेशन को फ्लेक्सिबल बनाना, बच्चों को अनुशासन सिखाना, सशक्तिकरण करना,एजुकेशन पाॅलिसी को पारदर्शी बनाना, इवैलुएशन पर ज़ोर देना, ओपन एजुकेशन सिस्टम में इन्वेस्ट करना, बच्चों की सोच को क्रिएटिव करना, गुणवत्तापूर्ण एजुकेशन डेवलप करना, रिसर्च पर ज्यादा ध्यान देना, एक साथ कई लैंग्वेज पर फोकस रखना और नई कार्यसूची व नई रणनीतियों पर चर्चा की गई।
     इसके इलावा मीटिंग में ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी प्रिंसिपलों को छात्रों पर शिक्षा के साथ साथ उनकी मानसिक व शरीरिक रूप से विकास संबंधित अतिरिक्त गतिविधियों जैसे खेल-कूद, वाद विवाद प्रोग्राम, समाजिक सेवा, डांस क्लॉस, नाटक कला एवं स्कूल के वातावरण को साफ़ बनाएं रखनें पर ज़ोर देने को कहा, और कहा की ग्रुप हमेशा उनकी सहायता के लिए उनके साथ कंधे से कन्धा मिला कर खड़ा रहेगा। सेंट सोल्जर की विभिन्न शाखाओं में नव वर्ष पर छात्रों ने समस्त संसार को आपस में मिलझुल कर रहने का एकता, शांति और ख़ुशहाली से रहने का संदेश दिया।
      जहां छात्रों ने भगवान को प्रार्थना करते हुए स्कूल की शाखाओं ने शांति का डिज़ाइन बना कर विश्व शांति का संदेश दिया, वहीं छात्रों ने स्कूलों में ग्रैंड सेलिब्रेशन भी की। यहीं नहीं ग्रुप के मुख्या कार्यालय में भी स्कूलों के छात्रों के साथ मनाया गया नव वर्ष। जिसमें छात्रों ने केक कटिंग समारोह व छात्रों ने मास्क लगाकर नव वर्ष का ख़ुशी के साथ स्वागत किया। इसी उपलक्ष्य पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को इस नव वर्ष पर बधाई देते हुए कहा, और उन्हें ऐसे ही भविष्य में भी शिक्षा व अन्य एक्सट्रा कररिक्युलर एक्टिविटीज़ में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *